• November 20, 2025 5:48 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पंचाने नदी के किनारे कूड़ा डम्पिंग के विरोध में निकाला गया विरोध प्रदर्शन ….

ByReporter Pranay Raj

Dec 26, 2024

सूरज – 9334160742 

शहर के कोसूक, राणा बिगहा, सिपाह, पचौड़ी, लखरावा समेत दर्जनों गांव के आसपास पंचाने नदी किनारे कई माह से कुड़ा डपिंग किया जा रहा है। जिसका विरोध ग्रामीण कर रहे हैं। गुरुवार को ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। जिसके बाद पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे सैकड़ों लोगों ने समाहरणालय का घेराव कर दिया। ग्रामीणों के आंदोलन को भाकपा का साथ मिला। घेराव किए जाने पर कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि डीएम ने दस माह पहले समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी डंपिंग का समाधान नहीं किया गया। कूड़ा के साथ मरे हुए जानवरों को फेंका जा रहा है। जिससे इलाके में बदबू के साथ बीमारियां फैल रही हैं। कचरा जलाने से विषैला धुआं इलाके के दर्जनों गांवों में पहुंचता है। जिससे सांस लेना मुश्किल है।

भाकपा नेता शिव कुमार यादव , राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि आबादी के समीप डंपिंग बंद नहीं होगा तो आंदोलन तेज होगा। प्रदर्शन में शकलदीप प्रसाद यादव, शिवलाल पंडित, विष्णु देव पासवान, मकसूदन पासवान, उमेश चंद्र चौधरी, मेंहरचंद चौधरी के अलावा अन्य ग्रामीण शामिल थे।