• June 7, 2025 4:34 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बेफिक्र हो घूमे मेला,  प्रशासन का पुख्ता इंतजाम , जाने डीएम-एसपी ने क्या कहा…

Oct 6, 2024

राज – 9334160742 

दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस व प्रशासन द्वारा पुख्ता बंदोबस्त किया गया है। रविवार को डीएम शशांक शुभंकर, एसपी भारत सोनी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर तैयारियों के संबंध में जानकारी दी।

डीएम ने बताा कि पूजा के आयोजन को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए पंडालों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में दंडाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही, मजिस्ट्रेट, पुलिस, स्वास्थ्य सेवा, नियंत्रण कक्ष, पेयजल, शौचालय की सुविधाएं और श्रम कल्याण मैदान में आमजन के ठहरने की व्यवस्था किए गए हैं।

विसर्जन के लिए विशेष रुट निर्धारित किया गया है। ताकि किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। दुर्गा पूजा के अवसर पर कोई नई शर्त लागू नहीं की गई है। सभी शर्तें वही हैं, जो पहले भी अन्य त्योहारों के दौरान लागू थे। जिले के नागरिकों ने सहर्ष इसका पालन किया है।

पूजा समितियों के साथ प्रशासन का लगातार संवाद बना हुआ है। समितियों द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। किसी तरह की परेशानी होने पर समिति के लोग एसडीओ-डीएसपी से संपर्क कर सकते हैं।

एसपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी पंडालों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। पुलिस अलर्ट मोड में है। क्यूआरटी की टीम लगातार भ्रमणशील रहेगी। नागरिक सौहाद के माहौल में त्योहार मनाएं। शरारती तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की नजर है।