• November 20, 2025 5:58 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ब्राउन शुगर-ऑनलाइन गेम ने जिंदगी को बना दिया नर्क, दे दी जान…

ByReporter Pranay Raj

Sep 29, 2024

राज – 9334160742 

चंडी थाना इलाके के बाजार में ब्राउन शुगर और ऑनलाइन गेम की लत के कारण एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक स्वर्ण व्यवसायी संतोष कुमार का 24 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार है।

परिवार ने बताया कि ऑनलाइन गेम खेलने के कारण करीब ढाई लाख रुपये कर्ज हो गया था। इसके बाद से वह से तनाव में चल रहा था। फिर ब्राउन शुगर के नशे का लत उसे हो गया। शनिवार की रात खाना खाने के बाद वह दूसरे कमरे में सोने चला गया। सुबह देर तक वह कमरे से नहीं निकला। परिजन अंदर गए तो सिलिंग फैन के सहारे गमछा से फंदे पर लटकी उसकी लाश मिली। मृतक ने प्रेम विवाह किया था। उसे एक बच्ची है।

थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया।