• June 10, 2026 1:03 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किसान की मौत से मचा कोहराम, जाने कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Aug 28, 2024

राज – 9334160742 

मानपुर थाना अंतर्गत सिंथू गांव में बुधवार को करंट से किसान की मौत हो गई। मृतक स्व. मुन्नी राउत के 45 वर्षीय पुत्र जानो राउत हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन की चीख पुकार गांव में गूंजने लगी।

परिजनों ने बताया की खेत मे काम कर किसान घर लौट रहे थे। उसी दौरान तीन मोहानी के पास बिजली का तार लटका हुआ था। जिसके संपर्क में उनका हाथ आ गया। जिससे मौके पर करंट से किसान की जान चली गई। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।