• June 10, 2026 11:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अभियान: बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त…

ByReporter Pranay Raj

Jun 20, 2024

सौरभ – 7903735887 

जिले में अभियान चलाकर बाल श्रमिकों को मुक्त कराया जा रहा है। गुरुवार को गिरियक प्रखंड के शाहपुर मोड़ से एक दुकान में काम कर रहे बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया।

गिरियक प्रखंड के बाल श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शिम्पू कुमारी ने बताया कि गिरियक प्रखंड में धावा दल का गठन कर शाहपुर मोड़ से एक प्रतिष्ठान से बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। बच्चे को बाल कल्याण समिति बिहार शरीफ नालन्दा में प्रस्तुत कर, दुकानदार पर केस दर्ज कराया गया है। व्यवसायी से जुर्माना की वसूली की जाएगी।

धावा दल में गिरियक के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शिम्पू कुमारी राजगीर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमृता कुमारी, आइडिया संस्था के जिला समन्वयक उज्ज्वल कुमार, अश्वनी कुमार, शैलेंद्र कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे।