• November 20, 2025 6:12 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रामनवमी: जुलूस पर रोक नहीं, डीएम-एसपी ने कहा शर्तों के साथ सात लाइसेंस जारी…

ByReporter Pranay Raj

Apr 15, 2024

राज – 7903735887 

कुछ संगठन रामनवमी जुलूस के लिए लाइसेंस में अनावश्यक शर्त लगाने का आरोप लगाया था। जिसे पुलिस-प्रशासन भ्रामक बता रही है। डीएम शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा ने सोमवार को बताया कि नागरिकों को भ्रम में नहीं रहना चाहिए। जिले में शर्तों के साथ सात जुलूस का लाइसेंस निर्गत किया गया है। आवेदन मिलने पर और लाइसेंस दिया जाएगा। नियम व शर्ताें का पालन आवश्यक है। जुलूस में 200 की भीड़ शामिल होगी। 10% वोलेंटियर्स को आधार कार्ड व फोटो देना होगा।

जुलूस में विभिन्न इलाकों से ढाई लाख लोग शामिल होंगे तो शर्तों के अनुसार हमें कागजात दें। नियमों के अनुसार अलग-अलग लाइसेंस दिया जाएगा। इन्हीं शर्तों पर दुर्गा पूजा और सरस्वती पूजा का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। वहीं चुनाव को लेकर उन्होंने बताया कि अब तक जिले में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करने के लिए लगातार निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। अब तक 7868 से अधिक लोगों पर 107 के तहत बंध पत्र भरवाए गए हैं। जबकि 158 लोगों पर सीसीए की कार्रवाई की गई। जिले के वैसे सभी मतदान केंद्र जिस पर पेयजल, शौचालय और शेड की व्यवस्था नहीं थी उसे दुरुस्त कर लिया गया है।