• June 30, 2025 4:23 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हथियार के साथ स्कार्पियो सवार चार बाराती गिरफ्तार ….

ByReporter Pranay Raj

Feb 20, 2024

राज – 7903735887 

नगर थाना पुलिस ने सोमवार की रात पुलपर चौक बाजार में कार्रवाई कर स्कार्पियो सवार चार बारातियों को एक कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है की स्कार्पियो सवार बारात में हर्ष फायरिंग की मंशा से आये थे। उसी दौरान वाहन जांच के क्रम में स्कॉर्पियो से हथियार बरामद हुआ। जिसके बाद चारों बारातियों को पकड़ लिया गया। लोगों में चर्चा है कि कुछ कारतूस भी बरामद हुआ था। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

नगर थानाध्यक्ष राम शंकर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चारों युवकों से पूछताछ की जा रही है।