• November 20, 2025 6:24 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने दिखाया दमखम, जानें किन्हें मिला पदक…

ByReporter Pranay Raj

Oct 29, 2023

राज – 7903735887 

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व जिला प्रशासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गया। आखिरी दिन ताइक्वांडो में 78 स्कूली बच्चों ने अपना दमखम दिखाया। इनमें 45 बालक व 23 बालिकाएं शामिल थी। अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्राप्त किया। जूरी मेंबर ज्योति सिंह व संयोजक कार्तिक कुमार ने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया।

ये बने विजेता

स्वर्ण-नव्या पटेल, रिया कुमारी, मानसी कुमारी, रुचि कुमारी, चाहत कुमारी, मुस्कान कुमारी, अभिज्ञान अरव राज, दीपांशु कुमार, आर्यवीर, सुंदरम पटेल, देवव्रत कुमार, कार्तिक गौरव, यानी भारतीय, नंदनी कुमारी, निशा कुमार, श्रुति कुमारी, ईशा कुमार, अशिका कुमारी, नीतू कुमारी, मयंक कुमार, सुजल कुमार, आदित्य राज, प्रिंस कुमार, अमित राज, अंकित कुमार, अक्षय कुमार।

रजत-जूली कुमारी, अनीता कुमारी, सुमन कुमारी, शिवानी कुमारी, अदिति पटेल, आर्यन राज, अमन राज, प्रेम राज, रजनीश कुमार, देवाशीष कुमार, कौशल कुमार, कशिश कुमारी, काजल कुमारी, माही भारती।
कांस्य-अनुष्का भारती, मोनी कुमारी, खुशी कुमारी, अनमोल कुमार, स्पर्श कुमार, जीतेन्द्र कुमार, सौरभ कुमार, यीशु कुमार, पुष्पा कुमारी, बबली कुमारी, सोनी कुमारी।