• November 20, 2025 6:25 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लाखों की संपत्ति हो गई राख, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 26, 2023

आशीष – 7903735887 

रहुई थाना अंतर्गत बाजार इलाके के एक कपड़ा दुकान में गुरुवार की सुबह आग लग गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन दस्ते की टीम ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में 25 लाख की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।
आरती वस्त्रालय के संचालक कपिल प्रसाद ने बताया कि घटना में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ। अंदेशा है कि शॉर्ट सर्किट से घटना हुई। थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पा लिया।