• June 13, 2026 11:35 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ट्रिपल हत्या का आरोपी चार साल बाद धराया, कांड जान सिहर जायेंगे…

ByReporter Pranay Raj

Feb 22, 2023

राज- 7903735887 

बिहार थाना पुलिस  ट्रिपल हत्याकांड के एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार आरोपी बिंद थाना क्षेत्र के मसियाडीह गांव निवासी सुरेंद्र यादव का पुत्र कारू कुमार है। मसियाडीह गांव में 3 दिसंबर 2019 को गर्भवती महिला, उसके पति और मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई थी। उक्त कांड में बदमाश की संलिप्ता थी। मृतकों में मसियाडीह निवासी सुरेंद्र यादव की पुत्री मिंटू कुमारी, दामाद पटना जिला के बख्तियारपुर के मिसी गांव निवासी 28 वर्षीय सन्नी यादव और उनकी तीन साल की पुत्री नंदिनी कुमारी शामिल है।

वारदात के बाद मृतका के भाई नबलू ने दर्जनभर लोगों को आरोपित कर केस दर्ज कराया था। इसके बाद वह दूसरे राज्य चला गया। जांच में पुलिस को नामजदों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला। जिसके बाद सभी को बरी कर दिया गया। तकनीक के इस्तेमाल से पुलिस कांड में चौंकाने वाला खुलासा की। कातिल मृतका का भाई नबलू निकला। बहनोई का पचास हजार रुपया हड़ने की मंशा से उनसे सहयोगियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

डीएसपी डॉ.शिब्ली नोमानी ने बताया कि ट्रिपल हत्या में दूसरे अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्व में एक की गिरफ्तारी हुई थी।