• November 20, 2025 8:05 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पहिया बदल रहे ट्रक चालक कि वाहन से कुचल मौत, नहीं हुआ पोस्टमार्टम…

ByReporter Pranay Raj

Feb 22, 2023

सौरभ – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के सकरौल गांव निवासी ट्रक चालक की बुधवार को खगड़िया जिला में सड़क दुर्घटना में जान चली गई। मृतक शरण यादव का 35 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार है। मौत के बाद खलासी शव लेकर सदर अस्पताल आ गया। जहां स्थानीय पुलिस खगड़िया की घटना बता शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दी। इसके बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया ले गए।

खलासी विरेश यादव ने बताया कि जमुई से बालू लोड कर खगड़िया जाने में मानपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के पास ट्रक का पहिया पंचर हो गया। चालक पहिया बदल रहे थे। उसी दौरान दूसरा ट्रक उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया। जिससे उनकी मौत हो गई। अस्पताल में परिवार की चीख पुकार गूंज रही थी। मृतक को दो पुत्री और एक पुत्र है।