• November 20, 2025 8:03 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बेटियों की सुरक्षा के लिए आरसीपी सिंह ने कही बड़ी बात, जानें…

ByReporter Pranay Raj

Feb 12, 2023

राज – 7903735887 

 

शहर के रामचंद्रपुर के कुशवाहा मार्केट में एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स एण्ड स्पोर्ट्स जोन का छठा स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री आर. सी. पी सिंह, मार्गदर्शक क्योशी संजय खड्गी, अध्यक्ष डॉक्टर रविचंद्र कुमार, निदेशक संजय कुशवाहा, प्रबंध निदेशक रौशन कुमार, कोषाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार, कार्यकारी सदस्य सुबोध कुमार, प्रेरक शशि भूषण एवं संस्था के संस्थापक मुख्य प्रशिक्षक राकेश राज के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के द्वारा संस्था के वैसे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया जो राष्ट्रीय स्तर पर अपने-अपने वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडल हासिल किए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा मार्शल आर्ट खेल के साथ-साथ आत्मरक्षा की भी उत्तम प्रणाली है। बेटियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।