• November 20, 2025 8:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा –  तोंते के चक्कर में फंसी मैना, जानें एक फूल दो माली की कहानी…

ByReporter Pranay Raj

Feb 5, 2023

राज – 7903735887 

परबलपुर थाना अंतर्गत संतनगर मोहल्ला में दो तोंते के चक्कर में एक मैना फंसने की कहानी रविवार को सामने आई। जहां तीन बच्चों की मां को दो युवक अपनी पत्नी बताते हुए घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा किया। तीनों के हंगामा की आवाज सुन दर्जनों ग्रामीण जमा हो गए। खबर पाकर पुलिस भी आ गई। विवाद बढ़ता देख पुलिस तीनों को थाना ले जाकर जांच में जुट गई। थाने में भी तीनों खूब ड्रामा कर रहे थे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आरती देवी, धीरेंद्र कुमार की पत्नी बनकर किराया पर रह रही थी। ढिबरीपर गांव निवासी बब्लू कुमार महिला के घर आया। जहां दोनों को एक साथ देख लिया। इसके बाद महिला को अपनी पत्नी बताते हुए हंगामा करने लगा। वह आरोप लगा रहा है कि महिला उसकी पत्नी है। दोनों के तीन बच्चे हैं। इसके बाद भी चंडी के कोरू बिगहा निवासी युवक उसे अपनी पत्नी बता रहा है। उनकी कहानी सुन मोहल्लेवासी सन्न रह गए।
बब्लू ने बताया कि 8 साल पहले उसकी शादी हुई थी। एक वर्ष पहले पत्नी बिना तलाक दिए तीन बच्चों को छोड़ घर से भाग गई। उसे जब पता चला कि पत्नी संतनगर में किसी के साथ रह रही है तो यहां पहुंचा। वह पत्नी को अपने साथ ले जाना चाहता है। जिसका विरोध महिला का प्रेमी कर रहा है। हंगामा बढ़ने पर पुलिस तीनों को थाना ले गई। वहीं, धीरेंद्र कुमार प्रेम विवाह करने की बात कह रहा है। उसने बताया कि उसे नहीं पता था कि महिला शादीशुदा है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांचोपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगसी।