• April 20, 2026 12:32 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रहुई के सोनसा में 14 से श्रीमद्भागवत कथा, 13 को भव्य कलश शोभा यात्रा ….

ByReporter Pranay Raj

Feb 4, 2023

रोहित – 7903735887 

रहुई के सोनसा गांव बड़ी शिवालय में महाशिवरात्रि मौके पर 14 से 20 फरवरी तक श्रीमद्भागवत कथा होगा। इसके पहले 13 फरवरी को गांव में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। व्यवस्थापक रविंद्र तिवारी, उमेश तिवारी, राम प्रसाद सिंह, उमेश त्रिपाठी, रामबली पासवान, सुरेश गरांय, बृजदास, गंगा दास, बृजकिशोर उपाध्याय व अन्य ने बताया कि श्रीधाम वृंदावान वरसाने वाली सुश्री गोदाम्बा वैषणवी संगीतमय भागवत कथा पेश करेंगी। इस समारोह में अन्य दिग्गज संत शिरकत करेंगे।