• November 20, 2025 7:26 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने दुकानदार की पिटाई कर की फायरिंग…

ByReporter Pranay Raj

Oct 2, 2022

सौरभ – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला में बदमाशों ने टाइल्स दुकान में घुसकर व्यवसायी की पिटाई करते हुए गोलीबारी की। फायरिंग से दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से मारपीट में हुए जख्मी हुए शेखाना खुर्द निवासी सद्दाम हुसैन को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पूर्व के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गए।
जख्मी ने बताया कि आधा दर्जन बदमाश दुकान में आकर उनके भाई की पिटाई करने लगें। बीच बचाव कर उन्हें जख्मी कर दिया गया। भीड़ जमा होने पर बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गया। पांच राउंड फायरिंग का आरोप जख्मी लगा रहे हैं। भाई से पूर्व से बदमाशों का विवाद चला आ रहा था। उसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। सदर डीएसपी मो. शिब्ली नोमानी बताया कि दो बदमाशों को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है। जख्मी के भाई ने आरोपियों के माध्यम से भूमि बिक्री की थी। उसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया।