• September 23, 2026 10:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आलीशान मकान के बेसमेंट देख पुलिस रह गयी दंग …..

ByReporter Pranay Raj

Sep 7, 2022

आशीष – 7903735887 

हिलसा थाना पुलिस ने डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद के नेतृत्व में बुधवार को पीएचईडी कार्यालय के आलीशान मकान में छापेमारी कर उसके बेसमेंट से अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की। बेसमेंट से 70 कार्टन शराब बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत दस लाख बताई जा रही है। धंधेबाज पुलिस के हाथ नहीं लगा। मकान मालकिन पटना में रहती हैं। वह मकान किराए पर लगाए थी। पुलिस मकान मालिक के संलिप्ता की जांच कर रही है। साथ ही कमरा सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।प्रभारी थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।