• February 25, 2026 11:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शादी के बहाने प्रेमिका को बुला प्रेमी ने किया दुष्कर्म….

ByReporter Pranay Raj

Mar 3, 2020

 

क्राइम रिपोर्टर – 7079013889

बेन थाना इलाके के एक गाँव की युवती के साथ शादी रचाने की बात कह युवक द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। कुकृत्य के बाद बदमाश युवती को छोड़कर भाग रहा था। जहां पीड़िता की शोर सुन, राहगीरों ने उसे पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।

बेन पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी नूरसराय थाना क्षेत्र के भौर बिगहा गांव निवासी गंगा विशुन यादव का पुत्र अंकित राज है।

आरोपों में पीड़िता ने बताया है कि शादी का झांसा दे अंकित तीन सालों से उसका यौन शोषण कर रहा था। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। 26 फरवरी को बदमाश ने युवती को शादी रचाने के लिए बिहारशरीफ बुलाया। युवती घर से भागकर युवक के पास आ गई। जहां बदमाश ने शादी रचाने के बजाय उससे कुकृत्य किया।

बेन थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि घटना बिहारशरीफ हुई। दूसरे थाना पहुंचकर केस दर्ज कराने में समय समय लगता। जिससे पीड़िता के शरीर के साक्ष्य नष्ट हो सकते थे। जिसका फायदा बदमाश को मिलता। इस कारण उन्होंने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ग्रामीण बेन थानाध्यक्ष की सराहना कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि घटना शहरी इलाके में हुई। बावजूद इसके महिला थानेदार ने केस दर्ज कर लिया। यह वैसे पदाधिकारियों के लिए सबक है जो केस करने के बजाय सीमा-विवाद में उलझ जाते हैं। कुकृत्य जैसी घटना में केस में देरी होने पर बहुत सारे साक्ष्य नष्ट हो जाते हैं। जिस कारण पीड़िता को इंसाफ नहीं मिल पाता।