• November 20, 2025 7:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शीतला मंदिर से चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Jul 30, 2022

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना अंतर्गत मघड़ा गांव के चर्चित शीतला मंदिर से शनिवार की अल सुबह बदमाश ने दान पेटी की चोरी कर ली। बदमाश की करतूत मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने दो घंटे के अंदर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। चोरी करने वाला आरोपी बाहर का नहीं, बल्कि गांव का निकला। गिरफ्तार आरोपित पवन सिंह का पुत्र अशोक सिंह है। उसके पास से चोरी का 13500 रुपया बरामद हुआ।

थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि घटना की सूचना के दो घंटे के अंदर बदमाश को पकड़ा गया। सीसीटीवी फुटेज में चोर की करतूत कैद हो गई थी। जिसके आधार पर पकड़ा गया। इसी तरह विजय नगर गांव से 11 लीटर शराब के साथ दो महिलाओं को पकड़ा गया।