• November 20, 2025 7:37 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस का एक्शन, हथियार के साथ तीन गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

May 20, 2022

राज – 7903735887 

नगरनौसा थाना पुलिस ने सड़क लूट की सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों ने ई कार्ड के डिलीवरी बॉय सुमीत कुमार से 9 हजार नगदी और पार्सल की लूट की थी।

डिलिवरी बॉय ने बताया कि वह पार्सल देने जा रहा था। उसी दौरान अशरफपुर मोड़ के समीप पूर्व से घात लगाए आधा दर्जन बदमाशों ने उसे घेर लिया। फिर हथियार का भय दिखाकर लूटपाट की। घटना को अंजाम दे सभी बदमाश फरार हो गया। वह घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंचा। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई। बदमाशों के भागने की दिशा में छापेमारी कर पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। कुछ बदमाश भागने में सफल हुए।

थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि तीन बदमाशों को पकड़ा गया है। अन्य की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी जारी है।