• November 20, 2025 7:38 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सात माह की बच्ची पर भी नहीं आई दया, कर दी मां की हत्या…

ByReporter Pranay Raj

May 19, 2022

आशीष – 7903735887 

हिलसा थाना क्षेत्र के नौगढ़ गांव में दहेज के लिए गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतका अंशु कुमार की पत्नी शोभा कुमारी है। शोभा के पिता पटना जिला के धनरुआ थाना क्षेत्र स्थित हुलासगंज गांव निवासी ब्रह्मदेव प्रसाद ने दामाद समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर करायी है। आरोपित घर छोड़कर फरार हो गये हैं।

पिता ने बताया कि बेटी की शादी दो साल की थी। शादी के बाद शोभा अपनी ससुराल में रहने लगी। सात माह का एक बच्चा भी है। पिछले कुछ महीने से उसके ससुराल के लोग दहेज के रूप मे तीन लाख रुपयों की मांग कर रहे थे। इसके लिए शोभा के साथ कई बार मारपीट की गयी। बुधवार की रात गांव के ही एक आदमी ने उन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी। यहां पहुंचे तो ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार है। बच्चा भी गायब है। घर में शोभा का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद उन्होंने हिलसा थाना को इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।