• November 20, 2025 8:01 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सुप्तावस्था में महिला की गला घोंटकर हत्या, कातिल निकला सगा….

ByReporter Pranay Raj

Apr 20, 2022

राज – 7903735887 

हरनौत थाना अंतर्गत महेशपुर गांव में मंगलवार की रात पत्नी की गला दबाकर हत्या कर पति फरार हो हो गया। घटना का खलासा बुधवार को हुई। नवदम्पत्ति एक कमरे में सोए थे। सुबह पति गायब मिला जबकि बेड पर महिला की लाश पड़ी थी।

घर में मौजूद महिला की नानी जब देखी कि नातिन और दामाद कमरे का दरवाजा नही खोल रहे है। तो बुजुर्ग उन्हें जगाने गयी। दरवाजा बाहर से बंद था। नानी दरवाजा खोली तो बेड पर नातिन का शव पड़ा मिला। दामाद घर पर मौजूद नही था। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड जमा हो गयी। मृतका के गले पर काला निशान था। जिससे लोग गला घोंटकर हत्या का अंदेशा जता रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

 

परिजन किशोर कुमार ने बताया कि मृतक गीता कुमारी बचपन से अपनी नानी घर महेशपुर में रहती थी। नाना-नानी धूमधाम से अस्थावां थाना इलाके के चिस्तीपुर गांव निवासी शुखरु जमादार के पुत्र रंजन जमादार से उसकी शादी 10 माह पूर्व की थी। शादी के कुछ माह बाद ससुराली परिवार दहेज के लिए उसे प्रताडित करने लगा।

मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मृतका ने ससुराल पक्ष की मांग के बारे में नानी-नाना को बताया था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि आने वाले समय में हर मांग को पूरा कर देंगे।इसके बाद भी पति ने सुनियोजित तरीके से पत्नी की हत्या कर दी।

थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।परिजन दहेज हत्या का आवेदन दिया है। जिसमें पति, सास-ससुर को आरोपित किया गया है। केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।