• November 20, 2025 8:01 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बुजुर्ग महिला समेत दो की हो गई मौत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Apr 19, 2022

सूरज – 7903735887 

बैंक से वृद्धा पेंशन की राशि निकालकर गांव लौट रही महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना नूरसराय थाना अंतर्गत चरुईपर गांव के पास मंगलवार को हुई। मृतका चरुईपर निवासी किशोरी पंडित की 60 वर्षीया पत्नी मालती देवी है। महिला नूरसराय स्थित बैंक शाखा से वृद्धा पेंशन का निकालकर लौट रही थीं। उसी दौरान दुर्घटना। सूचना पाकर आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।

परिवार ने बताया कि महिला वृद्धा पेंशन की राशि निकाल गांव लौट रही थी। उसी दौरान अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए फरार हो गया। जिससे मौके पर महिला की जान चली गई। थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। अज्ञात वाहन पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।

इधर, दीपनगर थाना अंतर्गत कासिमचक गांव के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। बाइक नंबर से मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के भुसट्‌टा गली निवासी रविशंकर साव के 17 वर्षीय पुत्र राजकुमार के रूप में की गई। किशोर की मौत इलाज के लिए विम्स ले जाने के दौरान रास्ते में हुई। थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि अज्ञात वाहन पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।