• November 20, 2025 5:37 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने किशोरी और युवक की गिरा दी लाश, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 16, 2020

राज की रिपोर्ट – 9334160742
बदमाशों ने जिले के अलग-अलग थाना इलाके में युवती और युवक की लाशें गिरा दी। घटना चंडी और नालंदा थाना इलाके में हुई। चंडी थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव के सरसो खेत में रविवार की सुबह एक किशोरी की लाश मिली। शव देखने से प्रतीत होता है कि बदमाशों ने पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतारा। ग्रामीण रेप के बाद हत्या का अंदेशा जता रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस घंटों सीमा विवाद में उलझी रही। करीब दो घंटे बाद घटना की जांच शुरू की गई। किशोरी के सिर पर पिटाई के निशान थे। समीप में उसका कपड़ा भी फेंका था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।


इसी तरह नालंदा थाना क्षेत्र के सुरजपुर गांव में नाली विवाद में पीट-पीटकर युवक की हत्याक र दी गई। मृतक 25 वर्षीय रौशन कुमार है। युवक की मौत पटना के निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान हुई। नाली विवाद में कुछ दिन पहले पड़ोसियों ने रॉड से पीटकर युवक को जख्मी कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी उज्ज्वल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष शशिरंजन ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।