• June 13, 2026 11:42 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नगर निगम के सफाईकर्मी हत्याकांड में दो गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Aug 10, 2021

बॉबी  सिंह  – 7903735887 

लहेरी थाना पुलिस ने नगर निगम के सफाईकर्मी कुंदन डोम हत्याकांड के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी रामचंद्रपुर निवासी झुम्मन व राजा डोम है।

4 अगस्त को बदमाशों ने रामचंद्रपुर में सूअर चोरी विवाद में सोहसराय निवासी निगम के सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद सफाई कर्मियों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। कुल 8 आरोपित थे। जिसमें तीन की गिरफ्तारी हो चुकी। फरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।