• October 17, 2026 12:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – युवाओं ने जबरन पुलिस जवान का कटवाया चालान…

ByReporter Pranay Raj

Aug 6, 2021

राजा – 7903735887 

लहेरी थाना क्षेत्र के भरावपर एलआईसी कार्यालय के समीप शुक्रवार को यातायात पुलिस बिना हेलमेट के चालकों से जुर्माना वसूल रही थी। दर्जनों लोगों से जुर्माना लिया गया। इस दौरान फाइन भरने वाले दर्जनों लोग मौके जमा हो गए। उसी दौरान उधर से बिना हेलमेट के एक पुलिस जवान आ रहा था।

जिसे युवाओं की टोली ने रूकवा ली और उनका चालान कटवाया। युवाओं के भीड़ को देख यातायात पुलिस को चालान काटना पड़ा। हंगामा की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर आ गई। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि जवान बिना हेलमेट के थे। इस कारण उनसे जुर्माना लिया गया।