• February 25, 2026 1:08 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चोरी पर नकेल नहीं, अम्बेर चौक के समीप दुकान में चोरी…

ByReporter Pranay Raj

Aug 5, 2021

सूरज – 7903735887 

बिहार थाना इलाके में चोरी की घटना पर नकेल कसता नहीं दिख रहा है। बुधवार की रात बदमाशों ने अम्बेर चौक के समीप स्थित नेशनल कम्प्यूटर स्टूडियो नामक दुकान करकट तोड़कर चोरी कर ली। बदमाश 15 हजार नगदी व एक लाख का सामान ले गया। गुरुवार की सुबह घटना का खुलासा हुआ। पीड़ित विकास कुमार ने केस का आवेदन थाने में दिया है।
संचालक ने बताया कि शाम में दुकान बंदकर वह घर चले आएं। सुबह जब वह दुकान का शटर उठाएं तो हैरान रह गए। अंदर करकट टूटा था।
बदमाशों ने कैश बॉक्स तोड़ 15 हजार नगदी, कैमरा, हार्ड डिस्क व अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली। चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत एक लाख से अधिक बताई जा रही है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि जांचोपरांत पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी।