• November 20, 2025 6:15 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कैसे रुकेगी चोरी: साक्ष्यों को नजर अंदाज कर पुलिस चोरी को बता रही संदिग्ध…

ByReporter Pranay Raj

Aug 1, 2021

राज – 7903735887 

तेल्हाड़ा थाना अंतर्गत जगदेव नगर के कुशवाहा टोला में बदमाशों ने कुंडी तोड़, एक घर से हजारों की संपत्ति चोरी कर ली। घटना शुक्रवार की रात हुई। स्टोरवेल नहीं टूटने से लाखों का जेवर बच गया। किसान परिवार बीमार बेटे से मिलने बिहारशरीफ आया था। शनिवार को लौटने पर घटना का खुलासा हुआ। चोरी रंजन कुमार के घर हुई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर जांच को आई और घटनास्थल की फोटो खींच लौट गई। आश्चर्य तो यह है कि खुलासा के 24 घंटे बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया।

साक्ष्यों को नजरअंदाज कर पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि मोबाइल गुम होने का आवेदन मिला है। टूटी कुंडी के संबंध में पूछने पर बताया कि पुलिस मौके पर जांच के लिए गई थी। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांचोपरांत पुलिस कार्रवाई करेगी।