• February 25, 2026 11:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पूर्व मुखिया के मासूम पोते-पोती की तालाब से मिली लाश, बच्चों की मां गंभीर…

ByReporter Pranay Raj

Jul 22, 2021

सूरज – 7903735887 

नालंदा थाना इलाके के सूर्य मंदिर तालाब से ग्रामीणों ने बुधवार की शाम महिला व दो बच्चों को निकाला इलाज के लिए अस्पताल लाएं। जहां मासूम बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। मां की गंभीर हालत को देखते हुए, उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। मृतक बंटी सिंह की 9 वर्षीया पुत्री अनन्या कुमारी और 3 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार है। बच्चों की मां चमचम कुमारी की हालत चिंताजनक बनी है। महिला पूर्व मुखिया रीता देवी की बहू है। चमचम देवी हाल में झारखंड से बैंक पीओ की परीक्षा पास की है। परिवार घटना को हादसा बता रहा है। पुलिस को खबर किए बिना बच्चों के शवों को गांव के श्मशान में दफन कर दिया गया। घटना की सूचना के बाद पदाधिकारी महिला का बयान लेने पटना के लिए रवाना हो गए।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह में पुलिस को घटना की सूचना मिली। परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बिना बच्चों के शव को दफन कर दिया। पदाधिकारी इलाजरत महिला का बयान लेने पटना गए है। महिला अगर हत्या का बयान देगी तो न्यायालय के आदेश पर बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए निकाला जा सकता है। बयान के बाद स्पष्ट होगा कि घटना हादसा है या हत्या।