• February 24, 2026 10:21 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 1.40 करोड़ की ठगी में दो गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Jul 9, 2021

राज – 7903735887 

कतरीसराय थाना पुलिस के सहयोग से हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को दो साइबर फ्रॉडों को गिरफ्तार कर लिया। ठगों पर 1.40 करोड़ ठगी का आरोप है। गिरफ्तार बदमाशों में कतरडीह निवासी सुनील सिंह का पुत्र विकास कुमार और निवास कुमार है। मौके से ठगी के उपयोग में आने वाला अनेकों आपत्तिजनक सामान जब्त हुआ। हरियाणा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि बदमाशों ने 1.40 करोड़ की ठगी की थी। केस दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी थी। ठगी में जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल हुआ वह कतरीसराय का निकला। जिसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों बदमाशों को पकड़ा गया।