• February 25, 2026 11:44 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क पर युवक की मौत, पत्नी-बेटी जख्मी …..

ByReporter Pranay Raj

Sep 11, 2022

सूरज  – 7903735887 

नूरसराय थाना अंतर्गत अजनौरा गांव के समीप रविवार की शाम ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, पत्नी-बेटी जख्मी हो गई। एक ऑटो चालक सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक हिलसा के मकनपुर गांव निवासी देवचरण प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र वरन बिंद हैं। जख्मी पत्नी रूपा देवी और एक साल की बेटी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
जख्मी महिला ने बताया कि नालंदा के मिर्चायगंज स्थित मायके से बाइक पर सवार हो हिलसा लौट रही थी। उसी दौरान अजनौरा के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर टक्कर मारते हुए फरार हो गया। घटना के बाद वह अचेत हो गई। थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की पहचान कर केस दर्ज किया जाएगा।