• February 24, 2026 10:46 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नदी किनारे से मिली शराब, दो गिरफ्तार ….

ByReporter Pranay Raj

Dec 6, 2021

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना पुलिस ने गुलनी गांव के पास गोइठवा नदी किनारे से बालू में छिपाई 53 लीटर चुलाई शराब बरामद किया। धंधेबाजों ने बालू में गाड़कर शराब छिपाई थी। प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रमौली वर्मा ने बताया कि दो धंधेबाजों की पहचान कर केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इसी तरह सोहसराय थाना पुलिस ने हवीवपुरा मोहल्ला में कार्रवाई कर हंगामा करते दो नशेड़ियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया शराबी कारू पासवान और मोगल कुआं निवासी सिकंदर कुमार है। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।