• February 25, 2026 2:05 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हैवान पति: दो दोस्तों के साथ मिल करता था पत्नी से गैंगरेप…

ByReporter Pranay Raj

May 17, 2022

राज – 7903735887 

सोहसराय थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में पति की हैवानियत सामने आई है। पति, दो दोस्तों के साथ मिलकर महीनों से पत्नी से गैंगरेप कर रहा था। पीड़िता ने घटना की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई। जिसमें पति समेत तीन को आरोपित किया गया है। पुलिस पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाई।

आरोपों में महिला ने बताया है कि पति, पटना के दो दाेस्तों को बुलाकर उनका महीनों से याैन शोषण कर रहा था। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। महिला का धैर्य जब जवाब दे गया तो उसने मायके के परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन महिला को लेकर थाना पहुंचे और केस दर्ज कराया।

थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि महिला ने शारीरिक शोषण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें तीन को आरोपित किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।