• November 20, 2025 5:19 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अधिकारी भूले वादा तो कड़ाके की ठंड में धरने पर बैठे नागरिक…

ByReporter Pranay Raj

Jan 4, 2025

राज – 9334160742 

मेयर-डिप्टी मेयर व वार्ड पार्षद शहर के विकास का वादा भूल गए। नागरिकों की समस्याओं के समाधान जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे परेशान हो नागरिक कड़ाके की ठंड में धरने पर बैठ गए।

पंचाने नदी किनारे कचरा डंपिंग और शहर के वार्ड संख्या 19-20 के बड़ी पहाड़ी मोहल्ला में पेयजल संकट को दूर करने की मांगों को लेकर ग्रामीण कड़ाके की ठंड में निगम कार्यालय के पास धरना पर बैठे हैं। धरना भाकपा के बैनर तले दिया गया है। जिसमें कई पार्टी नेता शामिल हैं।
भाकपा नेता शिवकुमार यादव उफ सरदार जी ने बताया कि बड़ी पहाड़ी के वार्ड संख्या 19 और 20 में नल जल का पाइप बिछा दिया गया है। मगर उसमें पानी नहीं आ रहा है। लोग ठंड में भी पानी के लिए पसीना बहा रहे हैं। हिरण्य पर्वत पर घूमने आने वाले खरीदकर बोतलबंद पानी पीते हैं।

वहीं पचाने नदी के किनारे कचरा डंप किया जा रहा है। इस संबंध में डीएम समेत कई अधिकारियों को आवेदन दिया गया था। फरवरी महीने में डीएम ने नगर निगम को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने का आदेश दिया था। मगर 10 महीने बीत जाने के बाद भी अब तक आदेश का पालन नहीं हुआ है। अभी भी कूड़ा व मरे हुए जानवर यहां फेंके जा रहे हैं। जिससे कोसुक, राणा बिगहा, सिपाह, पचौड़ी, लखरावां समेत दर्जनों गांव के लोग प्रभावित हो रहे हैं। इलाके में बीमारी फैलने का खतरा बना है। कचरा में आग लगाने पर विषाक्त धुआं से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो जाता है।

धरना पर बैठने वालों में भाकपा के जिला मंत्री राजकिशोर प्रसाद, डॉ. मनोज कुमार, उमेश चंद्र चौधरी, विष्णु देव पासवान, साधु पासवान, किशोरी साह, महेंद्र ठाकुर, गुड्डू केवट, महेंद्र ठाकुर, रामदेव मंडल, राजीव रंजन कुमार समेत अन्य ग्रामीण शामिल हैं।