• November 20, 2025 7:58 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गैंगरेप कर महिला का बनाया वीडियो, 5 दोस्तों की करतूत , जानें मामला …..

ByReporter Pranay Raj

Apr 27, 2022

राज – 7903735887 

पांच दोस्तों ने मिलकर एक महिला के साथ गैंगरेप कर वीडियो बनाया। हद तो यह कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांचों ने महिला के साथ चार माह तक यौन शोषण किया। थक-हार कर महिला ने दो दिन पहले पांचों के खिलाफ महिला थाना में एफआईआर करायी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चदंन यादव को शहर के वीआईपी रोड के एक निजी होटल से दबोचा। जबकि, आरोपी लक्षमण यादव को बंगाली पर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। हालांकि, तीन अन्य आरोपी घर छोड़कर भाग निकले हैं।

शेखपुरा एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि सभी आरोपी शहर के बंगालीपर के हैं। फरार हो चुके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर हही है। उन्होंने बताया कि एक आरोपी के मोबाइल से वीडियो भी मिला है। मामले का स्पीडी ट्रायल कर आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलायी जाएगी। महिला की मेडिकल जांच करायी गयी है।

13 दिसंबर को किया था गैंगरेप : 

महिला थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि 13 दिसंबर 2021 को महिला किसी काम से शेखपुरा आयी थी। देर शाम को जब वापस लौटने लगी तो  पांच में से तीन दोस्तों ने महिला को पकड़ लिया और सुनसान जगह पर लेकर चला गया। फोन कर दो अन्य दोस्तों को बुलाया। पांचों ने महिला के साथ गैंगरेप किया और उसका वीडियो भी बनाया। थानाध्यक्ष ने कहा कि वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर सभी आरोपी महिला का यौन शोषण कर रहे थे। आरोपी चंदन ने महिला को वीआईपी रोड के एक होटल में बुलाया था। लेकिन, पुलिस ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।