• June 6, 2025 10:15 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – निर्माणाधीन रजौली मार्ग पर हंगामा, पुल का काम कराया बंद…

Feb 24, 2022

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के पास गुरुवार को ग्रामीणों ने रजौली-बख्तियारपुर निर्माणधाीन मार्ग पर पुल का काम बंद करा दिया। लोग उचित मुआवजा नहीं मिलने का आरोप लगा रहे थे। एनएचआई के अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा लोगों को दिया जा सकता है। 30 महीने की समयसीमा में कार्य पूरा कराना है।

बिहारशरीफ प्रखंड के सीओ धर्मेंद्र पंडित ने बताया कि भू-अर्जन द्वारा तय की गई प्रति डिसमिल 16500 रुपए तय राशि ग्रामीणों को दी जा रही है। ग्रामीण अपनी आपत्ति के लिए न्यायालय जा सकते हैं। सड़क निर्माण में बाधा डालने पर कानूनी कार्रवाई होगी।