• November 20, 2025 7:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किशोरी की हत्या के बाद सड़क जाम कर हंगामा, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 2, 2021

सौरभ – 7903735887 

नगरनौसा थाना क्षेत्र के अस्पताल के पीछे पानी भरे पईन से किशोरी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका मनोज मांझी की 16 वर्षीया पुत्री नेहा कुमारी पांच दिनों से लापता थी। परिवार अपहरण कर किशोरी की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। कार्रवाई की मांग करते हुए आक्रोशितों ने चंडी-दनियावां मुख्य मार्ग को जाम कर हंगामा किया।

परिजन ने बताया कि किशोरी 5 दिनों से लापता थी। पिता ने बताया कि बदमाशों ने अपहरण कर बेटी की हत्या की है। हंगामा कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब हंगामा रुका। थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।