• November 20, 2025 5:36 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आशियाना उजड़ने पर गरीबों ने एनएच पर किया अनोखा प्रदर्शन….

ByReporter Pranay Raj

Feb 18, 2020

राज की रिपोर्ट -9334160742
बिहारशरीफ के कोसुक गांव के पास सड़क निर्माण कंपनी द्वारा करीब 46 इंदिरा आवास को तोड़े जाने के नोटिस दिए जाने के बाद से यहां के महादलित परिवार आवाज के बदले आवास की मांग को लेकर बिहार शरीफ राजगीर रोड को कोसुक गॉव के पास जाम कर दिया और यहां पर आगजनी कर जिला प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी भी किया, वहीं महिलाओं ने बीच सड़क पर चूल्हा जलाकर मकान तोड़े जाने का विरोध किया |  प्रदर्शन के कारण मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गई। करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। हंगामा की सूचना पाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आ गए। एसडीओ के पर्चा और आवास उपलब्ध कराने के आश्वासन के बाद हंगामा शांत हुआ।


फोरलेन पर ही बनाने लगा खाना-
महादलितों ने अलग तरीके से आंदोलन किया। पुरुष जहां आगजनी कर नारेबाजी कर रहे थे। वहीं, महिलाएं सड़कों पर चूल्हा जलाकर खाना पका रही थी। खाना पकाने के बाद परिवार के लोग सड़क पर खा भी रहे थे। करीब तीन घंटे तक राजगीर-बिहारशरीफ फोरलेन पर हंगामा होता रहा।
क्या बोले एसडीओ –
एसडीओ जेपी अग्रवाल ने बताया कि फोरलरेन निर्माण में करीब 22 परिवारों का इंदिरा आवास टूटा था। ये लोग नए इंदिरा आवास की मांग कर रहे हैं। वरीय अधिकारी को इसकी जानकारी दे दी गई है। जल्द ही आवास उपलब्ध करा दिया जाएगा। वर्तमान में परिवारों के रहने के लिए डेढ़-डेढ़ डिसमील भूमि नदी किनारे उपलब्ध कराया गया है। भूमि का पर्चा भी जल्द परिवारों को जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा।