• June 7, 2025 12:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके में दो युवकों की चली गई जान, जाने घटना…

Oct 26, 2023

राज – 7903735887 

रहुई थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के बसमन बिगहा गांव निवासी देवेंद्र पासवान के 28 वर्षीय पुत्र चिंटू कुमार उर्फ दिलखुश के रूप में की गई।
परिजनों ने बताया कि रात में युवक हरनौत स्थित ससुराल जाने बाइक से निकला था। इसके बाद पुलिस से परिवार को मौत की खबर मिली।
रहुई थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि 112 आपात सेवा वाहन, जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई थी। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।
इसी तरह राजगीर-बख्तियारपुर रेल खंड पर राजगीर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। मृतक राजगीर के धोबी टोला निवासी स्व. मदन डोम का 32 वर्षीय पुत्र संटू डोम है।
परिजनों ने बताया कि युवक ट्रेन से पटना जा रहा था। उसी दौरान क्रॉसिंग के समीप गिरकर उसकी मौत हो गई। राजगीर रेल थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।