• November 20, 2025 6:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला समेत दो को मार दी गोली, जाने नगरनौसा-मानपुर की वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Jul 19, 2024

रोहित – 7903735887 

नगरनौसा थाना अंतर्गत अहियातपुर गांव में भूमि-विवाद में बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। जख्मी रामजी प्रसाद के पुत्र मनीष कुमार को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
ग्रामीणों की मानें तो युवक का उसके चाचा से भूमि-विवाद चल रहा था। उसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने बताया कि जख्मी का चाचा से भूमि विवाद चल रहा था। उसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।
इसी तरह मानपुर थाना क्षेत्र के गोंगड़ीपर गांव में दबंग ने महिला को गोली मार दी। परिजन जख्मी रेणु देवी को बाइक से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। महिला के पैर में गोली लगी है।
परिवार ने बताया कि बौधु यादव इलाके का दबंग है। पूर्व में उससे मामूली विवाद में कहासुनी हुई थी। उसी रंजिश में बदमाश अपने सहयोगियों के साथ घर में घुस गया और परिवार की पिटाई करने लगा। विरोध करने पर बदमाश ने महिला को गोली मार दी।
थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद बदमाश को पकड़ लिया गया। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। आरोपी पर पूर्व से कई केस दर्ज है।