• November 20, 2025 6:56 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अंतरराज्यीय गिरोह का दो फ्रॉड गिरफ्तार, जानें पुलिस कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Jul 15, 2023

राज – 7903735887 

लहेरी थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो साइबर फ्रॉडों को शनिवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों में बिहार थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह निवासी मो. मुजम्मिल अहमद और शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के रैंचा गांव निवासी विजय कुमार शामिल है। विजय वर्तमान में दीपनगर थाना क्षेत्र के राणा बिगहा में रह रहा था।

फ्रॉडों के पासि से 1.28 लाख नगदी, 7 एटीएम कार्ड, तीन माेबाइल बरामद हुआ। गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला है। गिरफ्तार शातिरों से पूछताछ के आधार पर पुलिस सरगना की तलाश में जुट गई है।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गिरोह लोन देने का झांसा दे नागरिकों से ठगी करता है। तकनीक का इस्तेमाल कर पुलिस शातिरों तक पहुंची। गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला है। पुलिस सरगना की तलाश में जुट गई है।