• November 20, 2025 7:49 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पंचायत चुनाव: नए चेहरे पर भरोसा, कई पुराने का सुपड़ा साफ…

ByReporter Pranay Raj

Oct 1, 2021

राज – 7903735887 

नालंदा कॉलेज स्थित वज्रगृह में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण की मतगणना शुक्रवार को हुई। देर शाम तक गिरियक और थरथरी प्रखंड के चुनाव के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई। जनता ने नए चेहरे पर भरोसा जताया। कई पुराने जनप्रतिनिधियों का सुपड़ा साफ हो गया। थरथरी में 80 व गिरियक में 60 प्रतिशत नए प्रत्याशी विजयी हुए।

थरथरी में सात में पांच नए चेहरे वाले मुखिया बनें। वहीं, गिरियक में सात में चार नया चेहरा है। जिला परिषद में थरथरी से तरूण कुमार ने 2300 और गिरियक में मानो देवी ने 3159 वोट से विजयी घोषित हुए। इसी तरह पंचायत समिति में गिरियक में 10 में सात नया चेहरा है। अभी और रिजल्ट जारी है …..