• November 20, 2025 7:51 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो किशोरी समेत तीन की चली गई जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Apr 7, 2022

राज – 7903735887 

रहुई थाना अंतर्गत गोबरिया गांव में छत की सीढ़ी से गिरकर महिला की मौत हो गई। मृतका वाढ़ो महतो की 45 वर्षीया पत्नी रेखा देवी है। छत से उतरने के दौरान संतुलन बिगड़ने से महिला सीढ़ियों से गिरकर जख्मी हो गई। परिजन जख्मी महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाएं। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद गांव में परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी।

उधर, हिलसा थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबकर किशोरी की मौत हो गई। मृतका पटना जिला के बेलदारीचक गांव निवासी पवन जमादार की 12 वर्षीया पुत्री निशा कुमारी है। बच्ची अपने माता-पिता के साथ छठ के मौके पर मौसी के घर आई थी। बच्ची दोपहर में अकेली स्नान कर रही थी। उसी दौरान हादसा हुआ। शाम में अर्ध्य देने छठ व्रती घाट पर पहुंची तो बच्ची की लाश मिली।

इसी तरह दीपनगर थाना अंतर्गत कोरई गांव में बुधवार की रात सर्पदंश से किशोरी की मौत हो गई। मृतका कमलेश यादव की 15 वर्षीया पुत्री सुधा कुमारी है। ग्रामीणों की मानें तो झाड़ फूंक चक्कर में बच्ची के इलाज में देरी हो गई। जिससे उसकी जान चली गई।