• November 20, 2025 8:05 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एक ही थाना इलाके में महिला समेत तीन को मारी गोली, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jan 29, 2023

राज – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में बीते 24 घंटे के दौरान महिला समेत लोगों को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। पहली घटना मकनपुर गांव के देवी स्थान के समीप शनिवार की रात मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान नर्तकी के ठुमके पर हुई। फायरिंग में दो लोग जख्मी हो गए। जख्मी मिथलेश प्रसाद के पुत्र रजाीव कुमार और रामचंद्र प्रसाद के पुत्र सन्नी कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
ग्रामीणों की मानें तो मूर्ति विसर्जन जुलूस में डीजे की धून पर नर्तकियाें का डांस कराया जा रहा था। उसी दौरान युवकों का आपस में विवाद हो गया। जिसके बाद लाठी-डंडे चलने लगे। कुछ देर के बाद बदमाश गोलीबारी करने लगे। जिससे भगदड़ मच गई। उसी दौरान गोली लगने से दो युवक जख्मी हो गए। इस मामले में पुलिस 13 नामजद और 25 अज्ञात को आरोपित की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जुलूस बिना अनुमति के निकाली गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

इसी तरह छतरपुर गांव में भूमि विवाद में गोतिया के बीच हुए विवाद में गोली लगने से एक महिला जख्मी हो गई। जबकि मारपीट में 4 लोग जख्मी हुए। गोली से जख्मी रामदहीन यादव की पत्नी गिरिजा देवी व मारपीट में जख्मी संजू देवी, सूर्यनारायण यादव व दामदहीन को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाय गया। जहां से गिरिजा देवी को रेफर कर दिया गया।

परिवार ने बताया कि रामजन्म यादव का छोटे भाई रामदहीन यादव से एक कट्‌ठा भूमि का विवाद चला आ रहा था। उसी रंजिश में भैंसुर ने भावज को गोली मारी। जख्मी के परिवार ने बताया कि विवाद कई दिनों से चल रहा था। शिकायत करने पर पुलिस पंचायती कराने की सलह देती थी। पुलिस कार्रवाई करती तो घटना नहीं होती। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पूर्व में दोनों पक्षों में सुलह करा दिया गया था।