• November 20, 2025 6:49 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – युवक की गला रेत हत्या में तीन गिरफ्तार, जानें वारदात की पूरी कहानी…

ByReporter Pranay Raj

Jul 8, 2023

सौरभ – 7903735887 

अस्थावां थाना अंतर्गत जियर गांव में पुलिस मुखबिरी के संदेह में शुक्रवार की धारदार हथियार से गला रेतकर शराब धंधेबाजों ने युवक की हत्या कर दी थी। मृतक सुमन सिंह का 36 वर्षीय पुत्र रजनीश सिंह है। शनिवार को मृतक की पत्नी ने राजीव चौधरी समेत सात बदमाशों को आरोपित कर केस दर्ज कराया। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों में जियर गांव निवासी कैलाश चौधरी उसका पिता डोमन चौधरी उर्फ डोमू और स्व. राधे चौधरी का पुत्र राजीव चौधरी उर्फ बुद्धा शामिल है।

मृतक के परिजनों बताया कि शुक्रवार को उत्पाद विभाग की टीम गांव में छापेमारी की थी। धंधेबाजों को संदेह था कि रजनीश ने उत्पाद विभाग को शराब निर्माण की सूचना दी है। इसी संदेह में धंधेबाजों ने सुनियोजित तरीके से हत्याकांडको अंजाम दिया।

सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार चार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस मुखबिरी के संदेह में वारदात को अंजाम दिया गया। एहतियातन पुलिस गांव में नजर बनाए है।