• February 25, 2026 8:38 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क पर आतंक मचाने वाला लुटेरा गिरफ्तार ….

ByReporter Pranay Raj

Sep 18, 2022

आशीष – 7903735887 

मानपुर थाना पुलिस ने सड़क पर आतंक मचाने वाले एक लुटेरा को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार बदमाश अस्थामा थाना इलाके के माफी गांव निवासी रंजीत पासवान का 20 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार है । पुलिस ने इसके पास से लूटी गई मोबाइल और एक बाइक को बरामद किया है। सदर डीएसपी डॉ शिबली नोमानी ने बताया कि पिछले 7 सितंबर को अस्थावां थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव निवासी बिंदेश्वरी पासवान के पुत्र संजीव कुमार उर्फ जरीकन ने मानपुर थाने में मामला दर्ज कराया था । कि वह अपने गांव से सरबहदी मेला देखने चचेरे भाई के साथ जा रहा था। इसी बीच मानपुर थाना क्षेत्र के चिमनी चिमनी भट्ठा के समीप बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर बाइक और दोनों का मोबाइल लूट लिया। कांड के अनुसंधान के लिए तकनीकी साक्ष्य के आधार पर गौतम कुमार के घर छापेमारी की गई जहां से मोबाइल और लूटी गई बाइक बरामद किया गया । गिरफ्तार बदमाश का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है साथ ही लूट कांड में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है छापेमारी टीम में सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ,मानपुर थाना अध्यक्ष मुकेश शर्मा व पुलिस के जवान शामिल थे ।