राज की रिपोर्ट –
राजगीर के सम्राट जरासंध स्मारक की पहली वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारती जरासंध अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलन सिंह व महासचिव विश्वजीत कुमार बंटी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आठ मार्च को मगध सम्राट की जीवनी पर प्रकाश डाला जाएगा।
उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह सहित कई आयोजन किए जाएंगे। मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार उपस्थित रहेंगे। संरक्षक के रूप में वन एवं पर्यावरण सह सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार चंद्रवंशी, पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, एमएलसी रीना यादव, पूर्व एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी, डॉ. केपी सिंह चंद्रवंशी भी शामिल होंगे। मौके पर संतोष कुमार भारती, संतोष कुमार सिंह, परीक्षित चंद्रवंशी, निशांत चंद्रवंशी, राकेश कुमार जॉनी वीरू चंद्रवंशी, नागेंद्र नाथ चंद्रवंशी, रंजन सिंह चंद्रवंशी, रवि राम, निरंजन सिंह चंद्रवंशी, ओम सिंह चंद्रवंशी, गोलू चंद्रवंशी आदि मौजूद थे।

