• June 7, 2025 12:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने युवक को मार दी गोली, जानें घटना…

Sep 3, 2023

राज – 7903735887 

सरमेरा थाना अंतर्गत पेंदी गांव में बदमाशों ने रविवार की सुबह शौच जा रहे युवक को गोली मार दी। परिजन आनन-फानन में जख्मी चंद्रमौली राम के पुत्र मुकेश कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिए विम्स रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि युवक युवक सुबह में शौच के लिए घर से निकला था। उसी दौरान रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली युवक के कंधे में लगी। जिससे वह जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। घटना को अंजाम दे बदमाश फरार हो गया। प्रेम-प्रसंग के विवाद में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। एक साल से युवक का प्रेम प्रसंग एक युवती से चल रहा था। युवती के परिजनों पर परिजन घटना का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, ग्रामीणों में चर्चा है कि बकरी को बाइक से धक्का लगने पर घटना को अंजाम दिया गया।

थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि पुलिस जख्मी का फर्द बयान लेने के प्रयास में लगी है। ग्रामीण घटना का कारण बकरी को धक्का लगना व परिजन एक साल पुराने प्रेम-प्रसंग के विवाद को बता रहे हैं।