• November 20, 2025 7:37 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने गर्दन काट गिरा दी युवक की लाश, जानें वारदात

ByReporter Pranay Raj

Apr 18, 2023

राजा – 7903735887 

चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर मोड़ के पास सोमवार की रात बदमाशों ने युवक की गर्दन रेतकर उसकी हत्या कर दी। अगली सुबह ग्रामीणों की नजर पईन में फेंकी लाश पर नजर गई। तब घटना का खुलासा हुआ।

मृतक माधोपुर बाजार निवासी विजय प्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार है। शव मिलने की भनक पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
समीप में युवक का लुना गिरा था। मौके से चाकू भी बरामद हुआ। प्रकाश बाजार में जेनरल स्टोर की दुकान चलाता था। उधार नहीं देने पर 10 मार्च को बदमाशों ने दुकान पर चढ़कर मारपीट करते हुए गोलीबारी की थी। जिसका केस युवक ने 6 नामजद व 8 अज्ञात को आरोपित कर दर्ज कराया था। अब तक पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। परिजन अंदेशा जता रहे हैं कि फायरिंग के आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस जांचोपरांत घटना का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है। आक्रोशितों ने कार्रवाई की मांग करते हुए शव को सड़क पर रखकर हंगामा भी किया।

पिता ने एक नामजद व कुछ अज्ञात को आरोपित कर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस नामजद चिंटू को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। मृतक का आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। फायरिंग व अन्य केस में वह चार बार जेल जा चुका था।
हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पिता ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है।