• November 20, 2025 6:48 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घर के चिराग ने आशियाने में लगा दी आग, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 18, 2023

राज  – 7903735887 

अस्थावां थाना क्षेत्र के ओइयाव गांव में रविवार को पिता से झगड़ा के बाद घर के इकलौते चिकराग ने आशियाने में आ गलगा दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन दस्ता ने आग पर काबू पाया। घटना में लाखों की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है।
बुजुर्ग राजेंद्र यादव ने बताया कि इकलौते पुत्र रुदल यादव से उनकी कहासुनी हुई। जिसके बाद पुत्र ने घर में आग लगा दी। घर से बाहर भागकर परिवार ने जान बचाई। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करेगी।