• June 6, 2025 10:37 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हत्यारोपी को लहेरी पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Jun 15, 2021

राज – 7903735887 

 

लहेरी थाना पुलिस ने मंगलवार को हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी कटरापर निवासी बब्लू खान है। बब्लू गगनदिवान मोहल्ला में पत्नी जूली प्रवीण के साथ रहता था। जहां शनिवार को आरोपी ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को दुपट्‌टा के सहारे फंदे से लटका दिया था।

मृतका के पिता जावेद आलम ने दामाद को आरोपित कर हत्या का केस दर्ज कराया। थानध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।